बड़वारा विधानसभा में आज गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का जयघोष,सिलौंड़ी से उमरियापान तक निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने की तैयारी,सिलौंड़ी से सुबह 11 बजे होगा शुभारंभ, ढीमरखेड़ा और उमरियापान होते हुए आजाद चौक पर होगा समापन
कलयुग की कलम से राकेश यादव

बड़वारा विधानसभा में आज गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का जयघोष,सिलौंड़ी से उमरियापान तक निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने की तैयारी,सिलौंड़ी से सुबह 11 बजे होगा शुभारंभ, ढीमरखेड़ा और उमरियापान होते हुए आजाद चौक पर होगा समापन
कलयुग की कलम उमरिया पान – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 13 अगस्त, गुरुवार को बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। लोकप्रिय विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में आयोजित होने वाली यह यात्रा सिलौंड़ी, ढीमरखेड़ा और उमरियापान मंडल से होकर गुजरेगी। यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल है।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सुबह 11 बजे सिलौंड़ी स्थित जय स्तंभ से होगा। यहां से राष्ट्रध्वज के साथ यात्रा आगे बढ़ते हुए कछारगांव बड़ा, दशरमन और गनियारी पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा ढीमरखेड़ा मंडल में प्रवेश करेगी और मुरवारी एवं देवरी होते हुए ढीमरखेड़ा पहुंचेगी।
ढीमरखेड़ा में पैदल निकलेगी तिरंगा यात्रा
ढीमरखेड़ा पहुंचने के बाद पुलिस थाना परिसर से जनपद पंचायत कार्यालय तक पैदल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद यात्रा उमरियापान मंडल की ओर रवाना होगी। उमरियापान मंडल में यात्रा का मार्ग महनेर, उमरियापान, पकरिया महाविद्यालय और आजाद चौक रहेगा।
यात्रा का समापन उमरियापान के आजाद चौक (अंधेरी बाग तिराहा) पर किया जाएगा। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी
तिरंगा यात्रा को लेकर आयोजकों ने जिले एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, बूथ कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर अपने-अपने मंडल और निर्धारित स्थानों पर पहुंचने की अपील की है।
आयोजकों का कहना है कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया है।
भाजपा उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से तिरंगा यात्रा में सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि हर हाथ में तिरंगा और हर दिल में राष्ट्रभक्ति का संदेश लेकर यह यात्रा क्षेत्र में देशभक्ति का वातावरण बनाएगी।



