प्रशासनमध्यप्रदेश

जिला पंचायत की सामान्य सभा स्थगित, सर्वसम्मति से लिया गया फैसला,सदस्य प्रदीप त्रिपाठी के पिता के निधन पर सदन ने जताया शोक, दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जिला पंचायत की सामान्य सभा स्थगित, सर्वसम्मति से लिया गया फैसला,सदस्य प्रदीप त्रिपाठी के पिता के निधन पर सदन ने जताया शोक, दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

कलयुग की कलम कटनी – जिला पंचायत के सभा कक्ष में बुधवार को आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैठक को सदन की सर्वसम्मति से आगामी तिथि तक के लिए स्थगित कर दिया गया। बैठक की नई तिथि की सूचना पृथक रूप से जारी की जाएगी। बैठक स्थगित किए जाने की घोषणा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने की।

जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी के पिता श्री रामनारायण त्रिपाठी के निधन के चलते जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा की सहमति से बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया गया। सदन में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा ने श्री रामनारायण त्रिपाठी के निधन को परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में जिला पंचायत परिवार उनके साथ खड़ा है।

जिला पंचायत के वरिष्ठ सदस्य श्री अजय गोटिया ने कहा कि श्री त्रिपाठी के निधन का समाचार सभी के लिए गहरा आघात है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उनके आग्रह पर जिला पंचायत के सदस्यों एवं उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री गोटिया ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा जिला पंचायत परिवार शोकाकुल परिवार के साथ है। उन्होंने सभी की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, वरिष्ठ सदस्य श्री अजय गोटिया, प्रेमलाल केवट, रीना राकेश लोधी, संगीता देवी, माला मौसी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में विधायक प्रतिनिधि विजय राघवगढ़ श्री उदयराज सिंह, बहोरीबंद विधानसभा के प्रतिनिधि श्री पप्पू मिश्रा, जनपद पंचायत बड़वारा अध्यक्ष श्रीमती सुधा जायसवाल, जनपद पंचायत बहोरीबंद अध्यक्ष श्री लालकमल बंसल, परियोजना अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी अधिकारी श्री योगेंद्र कुमार असाटी, पीसीओ गोदफ्रीज किस्पोट्टा, मोहम्मद आरिफ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button