प्रशासनमध्यप्रदेश

उमरियापान में भाजपा की संगठनात्मक ताकत पर मंथन, मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति,मंडल पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों ने लिया संगठन को और मजबूत करने का संकल्प

कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापान में भाजपा की संगठनात्मक ताकत पर मंथन, मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति,मंडल पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों ने लिया संगठन को और मजबूत करने का संकल्प

कलयुग की कलम उमरिया पान – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा मंडल उमरियापान की संगठनात्मक मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुरेश राय, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया तथा पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को निरंतर गति देने और पार्टी के कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर

बैठक के दौरान मंडल की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बूथ अध्यक्षों और पदाधिकारियों से उनके क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ सक्रिय रहते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद असाटी  मंडल महामंत्री अंकित झारिया, एवं प्रदीप तातु चौरसिया, मंडल मंत्री राकेश दाहिया, कार्यालय मंत्री दिनेश आशाटी एवं बद्री दुबे सहित विभिन्न बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में जगन्नाथ मांझी, यतींद्र गौतम, विवेक रिंकू मिश्रा, प्रवीण चौरसिया, बढ़डा गुप्ता, संतोष यादव, सुमित मेहरा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button