भोपाल- बीमार मां से मिलने जा रही एक महिला की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पति के साथ बाइक से जा रही थी। रास्ते में बाइक अनियंत्रित हुई। महिला की गोद से दो साल का बच्चा छूटकर गिर गया। उसे बचाने के लिए महिला भी कूद गई। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। बच्चा भी गंभीर है।
बैरसिया पुलिस ने बताया कि शमशाबाद की ममता (25) पति सौदान मोंगिया के साथ मायके जा रही थी। महुआखेड़ा के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी बीच बच्चा गोद से छिटक कर सड़क पर जा गिरा। गिरते ही बच्चा चीखा तो अपने कलेजे के टुकड़े को सड़क पर बिलखता देख चलती बाइक से मां ममता भी कूद गई। वह कई बार सड़क पर पलटी। बुरी तरह लहूलुहान हो गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलवाकर बच्चे और मां को अस्पताल भेजा।
रहें सावधान
● अचानक खराब सड़क आए तो घबराकर ब्रेक न लगाएं।
● आपात स्थिति में बाइक की दिशा को थोड़ा बदलकर दोनों ब्रेक साथ लगाएं। सिर्फ पीछे के ब्रेक से बाइक फिसल सकती है।