कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ में सिद्धार्थ दीक्षित को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद पर पुनर्नियुक्ति,प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जारी की नियुक्ति, उमरियापान क्षेत्र में खुशी की लहर; कार्यकर्ताओं ने जताया आभार
कलयुग की कलम से राकेश यादव

कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ में सिद्धार्थ दीक्षित को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद पर पुनर्नियुक्ति,प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जारी की नियुक्ति, उमरियापान क्षेत्र में खुशी की लहर; कार्यकर्ताओं ने जताया आभार
कलयुग की कलम उमरिया पान – उमरियापान क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी सिद्धार्थ दीक्षित को एक बार फिर कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ, जिला कटनी का ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी पुनर्नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने इसे संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, जनसंपर्क और लंबे समय से किए जा रहे सामाजिक कार्यों का सम्मान बताया है।
यह नियुक्ति कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पांघे की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा की गई है। वहीं कटनी ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह के मार्गदर्शन एवं समर्थन के लिए भी कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त किया है।
जुझारू नेतृत्व और समाजसेवा की पहचान हैं सिद्धार्थ दीक्षित
उमरियापान क्षेत्र में सिद्धार्थ दीक्षित लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। आमजन के बीच उनकी सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत समन्वय के कारण उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दोबारा सौंपी गई है।
कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
पुनर्नियुक्ति की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने सिद्धार्थ दीक्षित को बधाई दी तथा उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में परिवहन प्रकोष्ठ ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
इस अवसर पर समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पांघे तथा कटनी ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने एक समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता पर पुनः विश्वास जताया है।
विशेष
संगठन का विश्वास, कार्यकर्ताओं का उत्साह
कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ दीक्षित की पुनर्नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके अनुभव और सक्रियता का लाभ संगठन को आगामी समय में मिलेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी।



