आस्थाएक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

भक्ति और आस्था से गूंज उठा बम्हनी: सिद्ध महाराज धाम में श्रीराम-जानकी एवं हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, अखंड रामायण के साथ उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,रामभक्त महेश प्रसाद काछी और ग्रामीणों के सहयोग से साकार हुआ धार्मिक स्वप्न, आज कन्या भोज एवं भंडारे के साथ होगा आयोजन का समापन

कलयुग की कलम से राकेश यादव

भक्ति और आस्था से गूंज उठा बम्हनी: सिद्ध महाराज धाम में श्रीराम-जानकी एवं हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, अखंड रामायण के साथ उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,रामभक्त महेश प्रसाद काछी और ग्रामीणों के सहयोग से साकार हुआ धार्मिक स्वप्न, आज कन्या भोज एवं भंडारे के साथ होगा आयोजन का समापन

कलयुग की कलम उमरिया पान – ग्राम पंचायत बम्हनी में करौंदी रोड स्थित प्राचीन सिद्ध महाराज धाम गुरुवार को भक्ति, श्रद्धा और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा। यहां नवनिर्मित भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता एवं प्रभु श्री हनुमान जी की प्रतिमाओं की विधि-विधानपूर्वक प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। सुबह से शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठानों के बीच अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसका समापन शुक्रवार को कन्या भोज एवं विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से भंडारा प्रसाद में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

रामभक्त महेश प्रसाद काछी ने कराया श्रीराम मंदिर का निर्माण

जानकारी के अनुसार, भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के मंदिर का निर्माण रामभक्त महेश प्रसाद काशी द्वारा कराया गया है, जबकि प्रभु श्री हनुमान जी के मंदिर का निर्माण ग्राम बम्हनी के ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

तीनों दिशाओं से मंदिरों की आभा से सुसज्जित हो रहा बम्हनी गांव

धार्मिक दृष्टि से बम्हनी गांव लगातार आस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। उमरियापान की ओर से प्रवेश करने पर स्थित महावीर आश्रम हनुमान मंदिर, महनेर-गलडहरी मार्ग पर प्रसिद्ध खेर माता मंदिर, करौंदी रोड स्थित सिद्ध महाराज धाम में नवस्थापित श्रीराम-जानकी एवं हनुमान मंदिर, आगे स्थित गुरईया बाबा मंदिर तथा बस्ती के भीतर स्थित प्राचीन शिव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं।

अखंड रामायण और भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

गुरुवार से प्रारंभ हुआ अखंड रामायण पाठ शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। इसके उपरांत कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजनकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

विशेष

आस्था के नए अध्याय की ओर बढ़ रहा बम्हनी, मंदिरों की श्रृंखला बना रही धार्मिक पहचान

ग्राम बम्हनी में लगातार विकसित हो रहे धार्मिक स्थलों ने गांव को नई पहचान दी है। सामूहिक सहयोग और श्रद्धा के बल पर निर्मित मंदिर न केवल आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बन रहे हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को भी नई मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button