दुर्घटनाप्रशासनमध्यप्रदेश

जनकल्याण शिविर में पहुंचे विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी,विभागीय स्टॉलों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएं और योजनाओं की जानकारी ली

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जनकल्याण शिविर में पहुंचे विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी,विभागीय स्टॉलों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएं और योजनाओं की जानकारी ली

कलयुग की कलम बड़वारा – प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत बड़वारा परिसर में आयोजित जनकल्याण शिविर में बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की तथा ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।

विधायक श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध हो सके।

ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

शिविर में विधायक ने दूर-दराज के गांवों से आए ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए।

विभागीय स्टॉलों पर ली योजनाओं की जानकारी

विधायक ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर पहुंचकर संचालित योजनाओं, हितग्राही मूलक कार्यक्रमों तथा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, लाभार्थियों की संख्या और शिविर में प्राप्त आवेदनों की स्थिति पर चर्चा की।

जनसेवा और सुशासन का प्रभावी माध्यम बने शिविर

जनकल्याण शिविर में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक आवेदन और समस्याओं के निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया। शिविर का उद्देश्य शासन की योजनाओं को आमजन तक सरल और सुगम तरीके से पहुंचाना रहा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र जायसवाल, अनुराग गुप्ता, अजय सोनी, केतन गर्ग, सोनू गौतम, जनपद पंचायत सीईओ सुश्री प्रभा टेकाम, एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

जनहित योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प

शिविर के माध्यम से शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

Related Articles

Back to top button