प्रशासनमध्यप्रदेश

बड़वारा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार भोपाल में प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह से विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह की महत्वपूर्ण मुलाकात क्षेत्र के विकास कार्यों, अधोसंरचना और जनहित योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

कलयुग की कलम से राकेश यादव

बड़वारा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार भोपाल में प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह से विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह की महत्वपूर्ण मुलाकात क्षेत्र के विकास कार्यों, अधोसंरचना और जनहित योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

कलयुग की कलम भोपाल/बड़वारा – बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़वारा विधायक ने भोपाल में कटनी जिले के प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान विधायक श्री सिंह ने बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, आगामी परियोजनाओं तथा क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकताओं से मंत्री को अवगत कराया। दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच सड़क, शिक्षा, पेयजल, ग्रामीण अधोसंरचना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने क्षेत्र के विकास से जुड़े कई प्रस्तावों और जन अपेक्षाओं को भी मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि बड़वारा विधानसभा के सर्वांगीण विकास और आमजन की सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा शासन स्तर पर आवश्यक सहयोग प्राप्त करने की दिशा में निरंतर पहल की जा रही है।

प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने भी क्षेत्र के विकास संबंधी विषयों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास की गति पहुंचाना है और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही इस मुलाकात को बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इस चर्चा के परिणामस्वरूप विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और विभिन्न लंबित योजनाओं को भी आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

Related Articles

Back to top button