बसंत चौरसिया को सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग की लोकल लेवल कमेटी में मिली जिम्मेदारी,दिव्यांगजन हितों की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका,
कलयुग की कलम से राकेश यादव

बसंत चौरसिया को सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग की लोकल लेवल कमेटी में मिली जिम्मेदारी,दिव्यांगजन हितों की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका,
कलयुग की कलम उमरिया पान – कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह राव द्वारा विभिन्न विभागीय समितियों में जनप्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। इसी क्रम में उमरियापान निवासी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत चौरसिया को सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग की लोकल लेवल कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
श्री चौरसिया की नियुक्ति की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, भाजपा पदाधिकारियों और शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण बन गया। अनेक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
लोकल लेवल कमेटी दिव्यांगजन एवं जरूरतमंद नागरिकों से संबंधित मामलों में मार्गदर्शन, सहयोग और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह समिति पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी ढंग से पहुंचाने के लिए कार्य करती है।
बसंत चौरसिया लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने तथा समाजहित के कार्यों में उनकी निरंतर सहभागिता रही है। उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया है कि वे इस नई जिम्मेदारी में भी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि बसंत चौरसिया के समिति में शामिल होने से दिव्यांगजन कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से जमीनी स्तर तक पहुंचेगा तथा जरूरतमंदों को बेहतर सहयोग मिल सकेगा।



