प्रशासनमध्यप्रदेश

VIP कल्चर से दूर, जनता के बीच: बस में सफर कर मिसाल बने बड़वारा विधायक Dhirendra Bahadur Singh,बिना काफिले और तामझाम के 25 किमी की यात्रा, यात्रियों से सीधे संवाद कर दिया सादगी और जनसेवा का संदेश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

VIP कल्चर से दूर, जनता के बीच: बस में सफर कर मिसाल बने बड़वारा विधायक Dhirendra Bahadur Singh,बिना काफिले और तामझाम के 25 किमी की यात्रा, यात्रियों से सीधे संवाद कर दिया सादगी और जनसेवा का संदेश

कलयुग की कलम उमरिया पान – यदि सादगी देखनी हो तो बड़वारा विधायक Dhirendra Bahadur Singh का अंदाज देखिए। गांव की मिट्टी से निकले इस जनप्रतिनिधि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जनता से जुड़ाव दिखावे से नहीं, व्यवहार से होता है। बिना किसी लाव-लश्कर, सुरक्षा काफिले और विशेष व्यवस्था के वे एक आम यात्री की तरह सार्वजनिक बस में सवार हुए और बड़वारा से कटनी तक करीब 25 किलोमीटर का सफर सामान्य यात्रियों के साथ तय किया।

बस में विधायक को अपने बीच साधारण रूप से बैठा देखकर यात्री आश्चर्यचकित रह गए। सफर के दौरान उन्होंने यात्रियों से आत्मीय संवाद किया, उनका हालचाल जाना और क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उनकी सहजता और सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया।

यात्रा के दौरान विधायक ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण, पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जहां संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें ताकि ईंधन की बचत हो और प्रदूषण में कमी आए।

कटनी पहुंचने के बाद आगे के निर्धारित कार्यक्रमों और व्यस्तताओं के कारण उन्होंने स्थानीय आवागमन के लिए कार का उपयोग किया। हालांकि उनका यह बस सफर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे वीआईपी संस्कृति से अलग, जनता के बीच रहकर काम करने वाले जनप्रतिनिधि की प्रेरक पहल के रूप में देख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button