मध्यप्रदेशराजनीति

प्रधानमंत्री के आह्वान पर विधायक उतरे मैदान में, कटनी मुख्यालय जाने निजी वाहन छोड़ की बस यात्रा

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

वैश्विक संकट और बढ़ती ईंधन चुनौतियों के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील का असर अब जनप्रतिनिधियों में भी दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में बड़वारा विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को कटनी मुख्यालय जाने के लिए निजी वाहन छोड़ बस यात्रा कर आम जनता को बड़ा संदेश दिया।

जानकारी के अनुसार विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में ईंधन बचत केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं बल्कि राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है। उन्होंने आम लोगों से भी अनावश्यक निजी वाहनों के उपयोग से बचने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की अपील की।

विधायक की बस यात्रा को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा। बस स्टैंड और यात्रा के दौरान लोगों ने विधायक से मुलाकात की और उनके इस कदम की सराहना भी की। कई यात्रियों ने इसे “जनप्रतिनिधि द्वारा जनता के बीच रहकर दिया गया सकारात्मक संदेश” बताया।

राजनीतिक और सामाजिक हलकों में विधायक की इस पहल को प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर और ऊर्जा संरक्षण अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि खुद आगे आकर ऐसे उदाहरण प्रस्तुत करें तो आम जनता भी प्रेरित होगी।

Related Articles

Back to top button