प्रशासनमध्यप्रदेश

कटनी में प्रशासन-पुलिस की संयुक्त बैठक, विस्फोटक भंडारण स्थलों की होगी सघन जांच,कानून व्यवस्था पर कड़ा रुख, आदतन अपराधियों को बाउंड-ओवर करने के निर्देश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

कटनी में प्रशासन-पुलिस की संयुक्त बैठक, विस्फोटक भंडारण स्थलों की होगी सघन जांच,कानून व्यवस्था पर कड़ा रुख, आदतन अपराधियों को बाउंड-ओवर करने के निर्देश

कलयुग की कलम कटनी – जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसडीएम कार्यालय कटनी के सभाकक्ष में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा, शांति व्यवस्था और संवेदनशील प्रतिष्ठानों की निगरानी से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री आशीष तिवारी के निर्देशों के तहत अमोनियम नाइट्रेट नियम 2012 तथा विस्फोटक नियम 2008 के अंतर्गत स्वीकृत स्टोर हाउस और विस्फोटक भंडारण मैगजीनों की जांच की कार्ययोजना तय की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि तहसील एवं थाना स्तर पर गठित विशेष दल संबंधित अनुज्ञप्त परिसरों का भौतिक सत्यापन कर शीघ्र विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

इसके साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सक्रिय और आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सभी थाना प्रभारियों से कहा गया कि अपने-अपने क्षेत्रों के चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 129 के तहत प्रकरण तैयार कर उन्हें समयबद्ध रूप से बाउंड-ओवर किया जाए, ताकि असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

बैठक में एसडीएम कटनी श्री प्रमोद चतुर्वेदी, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश शर्मा सहित अनुविभाग कटनी के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं विभिन्न थाना प्रभारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने समन्वय के साथ कार्रवाई करते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button