एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

रीठी में शिक्षा सुविधाओं को मिलेगी नई उड़ान, 16.78 करोड़ से बनेगा आधुनिक महाविद्यालय! कलेक्टर आशीष तिवारी ने बालक छात्रावास और निर्माणाधीन कॉलेज का किया निरीक्षण, 50 विद्यार्थियों की क्षमता वाले छात्रावास में कंप्यूटर लैब व स्मार्ट क्लास का लिया जायजा; 7 आधुनिक लैब से 500 छात्रों को मिलेगा लाभ

कलयुग की कलम से राकेश यादव

रीठी में शिक्षा सुविधाओं को मिलेगी नई उड़ान, 16.78 करोड़ से बनेगा आधुनिक महाविद्यालय! कलेक्टर आशीष तिवारी ने बालक छात्रावास और निर्माणाधीन कॉलेज का किया निरीक्षण, 50 विद्यार्थियों की क्षमता वाले छात्रावास में कंप्यूटर लैब व स्मार्ट क्लास का लिया जायजा; 7 आधुनिक लैब से 500 छात्रों को मिलेगा लाभ

कलयुग की कलम कटनी रीठी – ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन ने निर्माण कार्यों एवं छात्रावास व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू कर दी है। इसी क्रम में कलेक्टर आशीष तिवारी ने रीठी स्थित शासकीय सीनियर अनुसूचित जाति नवीन बालक छात्रावास तथा 16.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन महाविद्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में विद्यार्थियों की सुविधाओं और कॉलेज निर्माण की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम जितेंद्र पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

छात्रावास में घर जैसा माहौल और बेहतर पढ़ाई पर जोर

कलेक्टर ने छात्रावास की कंप्यूटर लैब, भोजनालय और स्मार्ट क्लास का जायजा लिया। अधीक्षक जयेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रावास में 50 विद्यार्थियों के रहने की क्षमता है तथा बच्चों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण मिले। उनके खान-पान, रहन-सहन और पढ़ाई में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी और विद्यार्थियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

16.78 करोड़ से बनेगा कॉलेज, सात आधुनिक लैब होंगी तैयार

इसके बाद कलेक्टर ने रीठी में निर्माणाधीन महाविद्यालय भवन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि 16.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस महाविद्यालय में 8 कमरे और 7 आधुनिक प्रयोगशालाओं का निर्माण प्रस्तावित है। भवन तैयार होने पर क्षेत्र के करीब 500 विद्यार्थियों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा की सुविधा मिल सकेगी।

कलेक्टर ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन करने और निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।

दोनों संस्थानों के निरीक्षण के दौरान शिक्षा सुविधाओं के विस्तार, विद्यार्थियों की बुनियादी जरूरतों और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Related Articles

Back to top button