आस्थाएक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

देवउठनी एकादशी पर बम्हनी और उमरियापान में गूंजे मंगलगीत! गन्ने के मंडप में रचाया भगवान शालिग्राम-तुलसी का विवाह, बारातियों का हुआ भव्य स्वागत,चार माह की योगनिद्रा से जागे भगवान विष्णु, घरों और मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया देवउठनी एकादशी का पर्व; हल्दी, लगन, बारात, मंगलगीत और कन्यादान की रस्मों के साथ निभाई गई विवाह की परंपरा

कलयुग की कलम से राकेश यादव

देवउठनी एकादशी पर बम्हनी और उमरियापान में गूंजे मंगलगीत! गन्ने के मंडप में रचाया भगवान शालिग्राम-तुलसी का विवाह, बारातियों का हुआ भव्य स्वागत,चार माह की योगनिद्रा से जागे भगवान विष्णु, घरों और मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया देवउठनी एकादशी का पर्व; हल्दी, लगन, बारात, मंगलगीत और कन्यादान की रस्मों के साथ निभाई गई विवाह की परंपरा

कटनी/म.प्र

कलयुग की कलम उमरिया पान – देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को क्षेत्रभर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भगवान शालिग्राम एवं माता तुलसी का विवाह संपन्न कराया गया। मान्यता के अनुसार चार माह की योगनिद्रा के बाद भगवान विष्णु के जागने पर मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इसी धार्मिक परंपरा के तहत ग्राम बम्हनी और उमरियापान में आकर्षक मंडप सजाकर भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह पूरे विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कराया गया। इस दौरान घरों और मंदिरों में दीप प्रज्वलित किए गए तथा श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

बम्हनी में गन्ने के मंडप में सजी विवाह की रस्में

ग्राम बम्हनी स्थित शंकर जी मंदिर की धर्मशाला में गन्ने का आकर्षक मंडप सजाकर भगवान शालिग्राम और माता तुलसी के विवाह का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन की आयोजन करता शीला काछी रही सहयोगी बद्री काछी एवं समस्त काछी परिवार के साथ मिलकर की।

विवाह समारोह में लगन, हल्दी और बारात आगमन सहित पारंपरिक रस्में उत्साह के साथ निभाई गईं। महिलाओं ने मंगलगीत गाकर विवाह का माहौल भक्तिमय बना दिया। छोटी पौड़ी से संतोष त्रिपाठी सहित ग्रामीण बारात लेकर बम्हनी पहुंचे। गाजे-बाजे के साथ बारात का आगमन हुआ, जहां ग्रामीणों ने बारातियों का आत्मीय स्वागत-सत्कार किया।

विवाह की परंपरा के अनुसार पूजन-अर्चन, तिलक एवं अन्य मांगलिक रस्में निभाई गईं। पंडित नीरज दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया। इस दौरान शीला काछी ने कन्यादान की रस्म निभाई। विवाह में गांव के बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं और पुरुष शामिल हुए और भगवान के विवाह के साक्षी बनकर धर्मलाभ अर्जित किया।

उमरियापान के प्राचीन मंदिर बाड़ी में भी हुआ आयोजन

इसी तरह उमरियापान के प्राचीन मंदिर बाड़ी में भी भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह धूमधाम से मनाया गया। यहां ओमप्रकाश तिवारी बारात लेकर पहुंचे। शुक्ला परिवार की महिला मंडल की महिलाओं ने विवाह की परंपराओं में सहभागिता निभाते हुए कन्यादान की रस्म संपन्न की। धार्मिक रीति-रिवाजों और मंगलगीतों के बीच विवाह समारोह संपन्न हुआ।

देवउठनी एकादशी पर आयोजित इन धार्मिक कार्यक्रमों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान शालिग्राम और माता तुलसी के विवाह में शामिल होकर सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

Related Articles

Back to top button