प्रशासनमध्यप्रदेश

जबलपुर कमिश्नर श्री धनंजय सिंह ने की गेहूं उपार्जन की समीक्षा करते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के लक्षित कार्यो को समय सीमा में पूर्ण कराने सभी कलेक्‍टर्स एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश..

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संभाग के सभी कलेक्टरों से शासन के कार्यक्रमों एवं प्राथमिकता अभियानों के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्‍होंने गेहूं पंजीयन एवं उपार्जन की दैनिक प्रगति, परिवहन, भंडारण व भुगतान तथा उपार्जन से जुड़ी समस्‍याओं पर चर्चा कर आवश्‍यक निर्देश दिये।

संभागायुक्त द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिलों की विभाग वार रैंकिंग एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुरूप जल संवर्धन कार्यों /गतिविधियों की नियमित सघन मॉनिटरिंग करते हुए कार्यो को समय सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। संभागायुक्‍त ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत फार्म पॉण्ड, डगवेल रिचार्ज एवं अमृत सरोवर आदि के अपूर्ण कार्यों एवं कृषि विभाग के बलराम तालाबों को समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार उच्च शिक्षा विभाग एवं औद्योगिक क्षेत्रों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग तथा प्‍लांटेशन कार्य, उद्यानिकी विभाग में फल पौधरोपण, ड्रि‍प एरिगेशन के कार्यो के संबंध में भी समीक्षा की गई। लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि संबंधित अधिकारी स्कूल एवं आंगनवाड़ी में लक्ष्य अनुरूप पेयजल गुणवत्‍ता परीक्षण के कार्य पूर्ण करें। इसी प्रकार शिक्षा विभाग पानी की टंकियों की साफ-सफाई सुनिश्चित करायें। राजस्‍व विभाग निर्मित अमृत सरोवरों को राजस्‍व रिकार्ड में दर्ज करायें। महिला एवं बाल विकास विभाग पोषण वाटिका के साथ रेन वॉटर हार्वेस्टिंग कार्यो पर भी विशेष ध्‍यान देकर कार्यो को पूर्ण करावें।

संभागायुक्‍त श्री सिंह ने नगरीय निकायों द्वारा किये जा रहे विभिन्‍न कार्यों की समीक्षा के अलावा प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्‍कर्ष अभियान, पीएम जनमन, एकल नल जल योजनाओं के क्रियान्‍वयन, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना अंतर्गत श्रमिकों के पंजीयन, पेयजल की उपलब्‍धता, संबल योजना अंतर्गत लंबित पंजीयन और राजस्‍व न्‍यायालयों के प्रकरणों की जानकारी लेकर कहा कि सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा जैसे अन्‍य राजस्‍व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित करें। कलेक्‍टर प्रकरणों के निराकरण के लिए तहसीलदार व एसडीएम कोर्ट का निरीक्षण करें।

वीसी के दौरान संभागायुक्‍त श्री सिंह ने सीएम हेल्‍पलाईन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि 100 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का गहनता से परीक्षण कर इनका समुचित निराकरण करावें। इसके साथ ही सीपी ग्राम, सीएम व सीएस मॉनिट तथा लंबित प्रकरणों के संबंध में जिलेवार समीक्षा की।

संभागायुक्‍त ने लोक निर्माण विभाग एवं सेतु निगम के योजना/मद वार निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा कर कहा कि मानसून पूर्व प्रगतिरत सड़कों एवं पुल पुलियों के निर्माण प्राथमिकता से कराना सुनिश्चित करायें एवं निर्माण कार्यों में गुणवत्‍ता का विशेष ध्‍यान दिया जाये। इसके साथ ही उन्‍होंने स्‍वास्‍थ्‍य व पोषण के संबंध में विभागीय अधिकारियों से कहा कि गर्भवती महिलाओं का एएनसी पंजीयन समय पर अनिवार्यत: किया जाये। बैठक में अनुसूचित जाति-जनजाति, पोस्‍ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिले के कलेक्‍टर्स एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी वर्चुअली रूप से सम्लित रहें।

Related Articles

Back to top button