मध्यप्रदेश

गैस के दामों में बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी हुई बढ़ोतरी, तेल कंपनियों ने आज सुबह से ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढाऐ, जानें क्या हैं नई दरें…

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

देशभर में मंडरा रहे महंगाई संकट के बीच अब पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से बड़ी खबर साने आई है। देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है, जिसका असर अब मध्य प्रदेश वासियों पर भी पड़ेगा। सामने आई जानकारी के अनुसार, पेट्रोल की कीमतों में 3.14 प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी की गई है, जबकि डीजल के दामों में 3.11 रूपए प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी हुई है।

लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच अब मध्य प्रदेश के आम लोगों की जेब पर तेल कीमतों में आए बड़े उछाल का झटका लगा है। अब आम लोगों को पेट्रोल डीजल खरीदी पर एकाएक 3 रूपए से ज्यादा का भार झेलना पड़ेगा। बता दें कि, तेल की खुदरा कीमतों में करीब 4 साल बाद बदलाव हुआ है। इससे पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी तेल के दाम बढ़ाए जाने का इशारा दिया था। उनके बयान के बाद से यह कयास लगाए जाने लगे थे कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जल्‍द इजाफा हो सकता है।

1000 करोड़ रुपए के नुकसान का दावा

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार सुबह जारी तेल की खुदरा कीमतों में देशभर में बदलाव दिख रहा है। नई दरें देर रात से लागू की जा चुकी हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने पहले ही महंगे क्रूड की वजह से रोजाना करीब 1,000 करोड़ रुपए के नुकसान का दावा किया था। पेट्रोलियम मंत्री ने भी कहा था कि, अगर तेल के खुदरा दाम नहीं बढ़ाए गए तो तेल कंपनियों का घाटा एक तिमाही में ही 1 लाख करोड़ रुपए से ज्‍यादा पहुंच जाएगा। हालांकि, पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम में जो बढ़ोतरी की गई है, घाटे के मुकाबले कम ही है।

Related Articles

Back to top button