एक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

मेधावी बच्चों पर बरसा जैन समाज का स्नेह, 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,सिलौंडी में आयोजित समारोह में शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

कलयुग की कलम से राकेश यादव

मेधावी बच्चों पर बरसा जैन समाज का स्नेह, 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,सिलौंडी में आयोजित समारोह में शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

कलयुग की कलम सिलौंडी – शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जैन समाज सिलौंडी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के 10 मेधावी बच्चों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

यह सम्मान समारोह सेठ परिवार के स्वर्गीय श्री सुशील जैन एवं श्री चंद्रकुमार जैन की स्मृति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती कुसुम जैन, श्रीमती सुधा जैन तथा उनके पुत्र नीरज जैन, पंकज जैन, धीरज जैन, अंकित जैन और अर्पित जैन के सहयोग से संपन्न हुआ।

समारोह में अमृता जैन (पिता देवेंद्र जैन), अवनी जैन (पिता दीपेंद्र जैन), हर्ष जैन (पिता बबलू जैन) सहित कुल 10 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति और सम्मान प्रदान किया गया। उपस्थितजनों ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ शिक्षा के प्रति सकारात्मक प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में नीरज जैन, सुधीर जैन, बबलू जैन, देवेंद्र जैन, धीरज जैन, पियूष जैन और शुभम जैन सहित समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की।

Related Articles

Back to top button