तपती दोपहरी में 3 किमी पैदल पहुंचीं जिला पंचायत CEO, दूरस्थ गांवों में विकास कार्यों की गुणवत्ता परखी,ढीमरखेड़ा के दुर्गम इलाकों में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, कहीं सराहना तो कहीं जताई नाराजगी
कलयुग की कलम से राकेश यादव

तपती दोपहरी में 3 किमी पैदल पहुंचीं जिला पंचायत CEO, दूरस्थ गांवों में विकास कार्यों की गुणवत्ता परखी,ढीमरखेड़ा के दुर्गम इलाकों में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, कहीं सराहना तो कहीं जताई नाराजगी
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – भीषण गर्मी और कठिन रास्तों के बीच जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने विकासखंड ढीमरखेड़ा के दूरस्थ गांवों का दौरा कर निर्माण एवं विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी। खेतों की मेड़ों, झाड़ियों और पथरीले रास्तों से होकर लगभग तीन किलोमीटर पैदल चलकर उन्होंने कई गांवों में पहुंचकर कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और उपयोगिता का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ढीमरखेड़ा, कोठी, झिन्ना पिपरिया, भमका, खमतरा और पहरुआ सहित अन्य गांवों में निर्माणाधीन जनपद पंचायत भवन, गेहूं खरीदी केंद्र, जल संरक्षण संरचनाएं, आंगनबाड़ी भवन और शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में लैब व अतिरिक्त कक्षों का जायजा लिया।
5 करोड़ के जनपद पंचायत भवन का निरीक्षण
ढीमरखेड़ा मुख्यालय में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नवीन जनपद पंचायत भवन का निरीक्षण करते हुए सुश्री कौर ने स्थल चयन की सराहना की। उन्होंने ड्राइंग, डिजाइन और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी ली तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण में केवल आईएसआई मानक की सामग्री का ही उपयोग किया जाए। साथ ही श्रमिकों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।
फील्ड लैब और CTM मशीन की जांच
निर्माण स्थल के समीप स्थापित प्रयोगशाला में कंप्रेसिव टेस्टिंग मशीन (CTM) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कंक्रीट क्यूब की टेस्टिंग कराई गई और फील्ड लैब की कार्यप्रणाली की जांच की गई। सुश्री कौर ने निरीक्षण रजिस्टर में टिप्पणी दर्ज कर हस्ताक्षर भी किए।
गेहूं खरीदी केंद्र में किसानों से चर्चा
झिन्ना पिपरिया के गेहूं खरीदी केंद्र पहुंचकर उन्होंने किसानों से बातचीत की। गेहूं के भंडारण, उठाव, स्लॉट बुकिंग और भुगतान व्यवस्था की जानकारी ली। किसानों के लिए पेयजल, छाया और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आंगनबाड़ी और मुर्गी पालन शेड की सराहना
कोठी गांव में जनमन आंगनबाड़ी केंद्र और मुर्गी पालन शेड का निरीक्षण करते हुए सुश्री कौर ने दोनों कार्यों की सराहना की। आंगनबाड़ी में बच्चों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि मुर्गी पालन शेड से ग्रामीण परिवारों को अतिरिक्त आय और पोषण का लाभ मिलेगा।
जल गंगा अभियान के कार्यों पर सख्ती
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत खेत तालाब और डगवेल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कुछ कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थल चयन इस प्रकार हो कि वर्षा जल का अधिकतम संचयन हो सके और संरचनाएं वास्तव में जनोपयोगी सिद्ध हों।
1.23 करोड़ की लागत से बन रहे स्कूल भवन का निरीक्षण
पहरुआ में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में लगभग 1 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन तीन प्रयोगशालाओं और चार अतिरिक्त कक्षों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने तकनीकी अधिकारियों से निर्माण की गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जनपद पंचायत, स्वच्छ भारत मिशन तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत CEO ने सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश



