भव्य आयोजन में गूंजा बाबा साहब का संदेश: सिलौंडी महाविद्यालय में अंबेडकर जयंती पर ज्ञान, जागरूकता और प्रेरणा का संगम
कलयुग की कलम से राकेश यादव

भव्य आयोजन में गूंजा बाबा साहब का संदेश: सिलौंडी महाविद्यालय में अंबेडकर जयंती पर ज्ञान, जागरूकता और प्रेरणा का संगम
कलयुग की कलम सिलौंडी – मध्य प्रदेश शासन भोपाल के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय सिलौंडी, जिला कटनी में 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत नेगई की सरपंच श्रीमती रुग्घो बाई की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लक्ष्मी प्रसाद बागरी द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया।
मुख्य वक्ता डॉ. अजय कुमार कछवाह ने अपने उद्बोधन में डॉ. अंबेडकर के जीवन दर्शन, संघर्ष और उनके द्वारा समाज को दिए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. हेमंत कुमार चौरसिया ने भारतीय संविधान में लोकतंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को विस्तार से समझाया। श्रीमती रश्मि सिंह ने भी बाबा साहब के जीवन और विचारों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य श्री रतिराम अहिरवार ने छात्र-छात्राओं को डॉ. अंबेडकर के जीवन आदर्श, उनके विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से अवगत कराया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम नेगई में रैली निकालकर लोगों को अंबेडकर जयंती के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. लक्ष्मी प्रसाद बागरी ने सभी उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस आयोजन में लगभग 30 छात्राओं सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्राचार्य श्री रतिराम अहिरवार, सरपंच श्रीमती रुग्घो बाई, डॉ. हेमंत कुमार चौरसिया, श्रीमती रश्मि सिंह, डॉ. अंकुर ओमर, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद बागरी, श्री रोहिणी प्रसाद राय, डॉ. अजय कुमार कछवाह, श्री रमन श्रीवास, भूतपूर्व छात्र शंकर बर्मन, अभिषेक प्रजापति सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



