ढीमरखेड़ा पुलिस का गांजा तस्करों पर करारा प्रहार 2 किलो 80 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त
कलयुग की कलम से राकेश यादव

ढीमरखेड़ा पुलिस का गांजा तस्करों पर करारा प्रहार 2 किलो 80 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा -पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (आई.पी.एस.) के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डॉ. संतोष डेडरिया एवं एस.डी.ओ.पी. ढीमरखेड़ा श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में ढीमरखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम पिंडरई मोड़ के पास नहर के समीप दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान हीरो कंपनी की काले रंग की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें तत्परता से पकड़ लिया गया।
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम 1. संदीप कुमार कोरी, पिता सुरेश कोरी, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम नैगवां, थाना उमरियापान 2. परमेश्वर उर्फ छोटू पटेल, पिता फूलचंद पटेल, उम्र 40 वर्ष, निवासी करही, थाना उमरियापान बताए।
तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल में रखे सफेद, काले व गुलाबी रंग के बैग से कुल 2 किलो 80 ग्राम गांजा बरामद किया गया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP 20 NU 8316 को भी जप्त किया गया।
कानूनी कार्रवाई
दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल झिंझरी भेज दिया गया है।
कार्यवाही में इनकी रही अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के साथ सउनि सुरेश, सउनि जयपाल सिंह, सउनि संतोष विश्वकर्मा,आर. 608 पंकज सिंह, आर. 730 डुमनदास, आर. 774 गंधर्व की सराहनीय भूमिका रही।



