Blog
जबलपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्रों के साथ फोटो/वीडियो पोस्ट करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की कानूनी कार्यवाही
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

जबलपुर- पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में गठित सोशल मीडिया सेल द्वारा शहरभर में आपराधिक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। जिस पर थाना मझौली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर की जा रही आपराधिक गतिविधियों की निगरानी के आधार पर सटीक कार्रवाई की गई।



