प्रशासनमध्यप्रदेश

जल गंगा संवर्धनअभियान: बारिश की बूंदों को सहेजने हो रहा जतन

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जल गंगा संवर्धनअभियान: बारिश की बूंदों को सहेजने हो रहा जतन

कलयुग की कलम कटनी – कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर जिले भर में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान की श्रृंखला में जनपद पंचायत बड़वारा की ग्राम पंचायत बसाड़ी मे मनरेगा योजना के तहत 6 लाख 18 हजार रुपए की लागत से खेरमाता के पास सीपीटी निर्माण कार्य प्रगतिरत है ।

इस सीपीटी संरचना के निर्माण से वर्षा जल संरक्षित होने के साथ-साथ 3 हजार मानव दिवसों का रोजगार भी सृजित हो रहा है।अब तक इस पर करीब साढ़े चार लाख रुपए व्यय हो चुके हैं।

जनपद पंचायत बड़वारा के सीईओ श्री प्रदीप कुमार सिंह ने बताया है की लेबर नियोजन को प्राथमिकता देते हुए सीपीटी में वर्तमान में 145 लेबर का नियोजन है। ग्राम पंचायत में इसके आलावा 5 खेत तालाब एवं 4 कपिल धारा कूप रिचार्ज निर्माण का कार्य भी प्रगतिरत है ।

वहीं मनरेगा योजना अधिकारी डॉ अजीत सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के पालन मे जल गंगा संवर्धन अभियान के सफल संचालन के लिए पूरे जनपद पंचायत मे जल संरक्षण के अधिक से अधिक कार्य किये जा रहे हैं ।ग्राम पंचायत सरपंच विकास पाल और सचिव एवं रोजगार सहायक संतोष पटेल द्वारा सक्रियता से अभियान के संचालन मे सम्पूर्ण भागीदारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button