Blogमध्यप्रदेश
एमपी के आदिवासी बहुल जिले शहडोल में भव्य भगवान परशुराम के धाम का हुआ शिलान्यास, जानिए क्या होंगी खास सुविधाएं
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के शहडोल जिला मुख्यालय से सटे कल्याणपुर स्थित वृद्ध आश्रम के समीप मुड़ना नदी के तट पर बनने वाले परशुराम धाम का भव्य शिलान्यास किया गया। इस धाम का निर्माण 8600 वर्गफीट क्षेत्र में किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 2.80 करोड़ रुपये होगी। इसके लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं।
शोभायात्रा के साथ हुआ शिलापूजन
शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे शिलापूजन से हुई, जिसके बाद नगर के मोहह्न राम मंदिर से भव्य रथ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जैन मंदिर, मुख्य बाजार, गांधी चौक, सब्जी मंडी, गंज, अंडर ब्रिज और संस्कार पैलेस होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। वहां सुंदरकांड पाठ एवं भजनामृत का आयोजन हुआ। इसके बाद शिला संग्रह, पूजन एवं शिलान्यास किया गया।
धाम में होंगी धार्मिक व सामुदायिक सुविधाएं
ब्राह्मण समाज द्वारा प्रस्तावित इस परशुराम धाम का निर्माण दो तल पर किया जाएगा।
-
भूतल पर सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए एक बड़ा हॉल, चार सुविधाजनक कमरे और आवश्यक सुविधाएं होंगी।
-
प्रथम तल पर भगवान परशुराम की प्रतिमा के साथ राम दरबार, शिव परिवार, राधा-कृष्ण सहित सनातन धर्म के सभी प्रमुख अवतारों की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी।
-
लाइब्रेरी की भी होगी व्यवस्था, जिसमें धार्मिक ग्रंथों का पठन-पाठन संभव होगा।
-
दर्शनार्थियों के लिए लिफ्ट, सीढ़ियां और रैंप की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

