ढीमरखेड़ा में रोजगार का बड़ा मौका: सुरक्षा जवान भर्ती शिविर आज,24 अगस्त को जनपद पंचायत मुख्यालय में लगेगा शिविर, युवाओं का मौके पर होगा रोजगार पंजीयन
कलयुग की कलम से राकेश यादव

ढीमरखेड़ा में रोजगार का बड़ा मौका: सुरक्षा जवान भर्ती शिविर आज,24 अगस्त को जनपद पंचायत मुख्यालय में लगेगा शिविर, युवाओं का मौके पर होगा रोजगार पंजीयन
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – जिले के बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने के लिए प्रशासन की पहल के तहत सुरक्षा जवान भर्ती एवं रोजगार पंजीयन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन में कमांडेंट प्रशिक्षण केंद्र, अनूपपुर एवं एसआईएस लिमिटेड के सहयोग से जिले के विभिन्न जनपद पंचायत मुख्यालयों पर इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी सुषमा विश्वकर्मा ने बताया कि इसी क्रम में सोमवार 24 अगस्त को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में रोजगार शिविर लगाया जाएगा। इसके बाद 25 अगस्त को जनपद पंचायत बड़वारा तथा 27 अगस्त को जनपद पंचायत कटनी (मुड़वारा) में शिविर आयोजित किया जाएगा।
जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
सुरक्षा जवान के पद पर रोजगार की तलाश कर रहे इच्छुक अभ्यर्थी शिविर में निर्धारित दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, समग्र आईडी, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज के दो फोटो लाना अनिवार्य होगा।
प्रशासन की ओर से जिले के बेरोजगार युवाओं से अपील की गई है कि वे इस रोजगार अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर भर्ती एवं रोजगार पंजीयन प्रक्रिया में शामिल हों।
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शिविर सुरक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है।



