शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष शिक्षकों का सम्मान करने की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष के लिए भी स्कूली शिक्षकों एवं विद्यालय प्रमुखों के आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आगामी 5 सितंबर 2024 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान शिक्षा के माध्यम से नवीन पीढ़ी को दिशा देने हेतु समर्पित शिक्षकों को प्रोत्साहित करेगी।