प्रशासनमध्यप्रदेश

कटनी पुलिस की साप्ताहिक परेड में दिखा अनुशासन और दमखम — उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 13 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया ने किया परेड का निरीक्षण • वाहनों की तैयारी भी परखी • अनुशासन व तत्परता पर विशेष जोर

कलयुग की कलम से राकेश यादव

कटनी पुलिस की साप्ताहिक परेड में दिखा अनुशासन और दमखम — उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 13 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान,

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया ने किया परेड का निरीक्षण • वाहनों की तैयारी भी परखी • अनुशासन व तत्परता पर विशेष जोर

कलयुग की कलम कटनी -जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 12 दिसंबर 2025 को झिंझरी स्थित साप्ताहिक परेड ग्राउंड में जिला पुलिस कटनी की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड का निरीक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डॉ. संतोष डेहरिया द्वारा किया गया।परेड के दौरान एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी, डीएसपी हेड क्वार्टर श्रीमती ऊषा राय, प्रोविजनर डीएसपी सुश्री शिवा पाठक तथा रक्षित निरीक्षक श्रीमती संध्या राजपूत द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सलामी दी गई।

108 जवानों की दमदार उपस्थिति

साप्ताहिक परेड में रक्षित निरीक्षक 1, निरीक्षक 8, उप निरीक्षक 9, सूबेदार 2, सहायक उप निरीक्षक 10, प्रधान आरक्षक 23, आरक्षक 45 एवं महिला आरक्षक 10 सहित कुल 108 पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। परेड के उपरांत थाना क्षेत्रों में उपयोग होने वाले शासकीय वाहनों का भी निरीक्षण कर उनकी कार्यक्षमता एवं तत्परता का मूल्यांकन किया गया।

श्रेष्ठ प्रदर्शन पर सम्मान

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया ने परेड टुकड़ियों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए उत्कृष्ट टर्नआउट, अनुशासन एवं कमांड के लिए थाना प्रभारी सहित 13 पुलिसकर्मियों को प्रशंसा एवं पुरस्कार हेतु निर्देशित किया।

प्लाटून-1 के कमांडर निरीक्षक श्री अनूप सिंह (साइबर सेल एवं कंट्रोल रूम प्रभारी) को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए सराहा गया। साथ ही निरीक्षक संजय दुबे (थाना प्रभारी माधवनगर), राहुल पांडे (यातायात), अभिषेक चौबे (ढीमरखेड़ा), आशीष शर्मा (कैमोर), रितेश शर्मा (विजयराघवगढ़), मोहम्मद शाहिद (रीठी), सुदेश समन (स्लीमनाबाद) एवं अखिलेश दहिया (बहोरीबंद) के कार्य की प्रशंसा की गई।इसके अलावा उप निरीक्षक विनोद पांडेय, उप निरीक्षक सुयश पांडेय (चौकी बिलहरी), आरक्षक नीरज दुबे, अमित लकड़ा, आशीष पटेल, भूपेंद्र, रत्नेश, मंजय, महिला आरक्षक मीना, रजनी, जैनब बी तथा चालक आरक्षक सुशील दुबे को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित करने के निर्देश दिए गए।

अनुशासन और सेवा का संकल्प

कटनी पुलिस ने स्पष्ट किया कि साप्ताहिक परेड का उद्देश्य बल में अनुशासन, एकरूपता और तत्परता को और मजबूत करना है। जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभ्यास भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button