ग्रामीण विकास योजनाओं की होगी बड़ी पड़ताल: 10 जुलाई को जिला पंचायत में हाई लेवल समीक्षा बैठक, सभी अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ बुलाया गया,सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर करेंगी अध्यक्षता, पीएम आवास, महिला-बाल विकास, मनरेगा, एनआरएलएम, सीएम हेल्पलाइन समेत प्रमुख योजनाओं की होगी गहन समीक्षा
कलयुग की कलम से राकेश यादव

ग्रामीण विकास योजनाओं की होगी बड़ी पड़ताल: 10 जुलाई को जिला पंचायत में हाई लेवल समीक्षा बैठक, सभी अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ बुलाया गया,सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर करेंगी अध्यक्षता, पीएम आवास, महिला-बाल विकास, मनरेगा, एनआरएलएम, सीएम हेल्पलाइन समेत प्रमुख योजनाओं की होगी गहन समीक्षा
कलयुग की कलम कटनी – जिले में ग्रामीण विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर 10 जुलाई (शुक्रवार) को जिला पंचायत सभाकक्ष में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। दोपहर 12 बजे से होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) हरसिमरनप्रीत कौर करेंगी। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा।
बैठक में महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग, जिला खनिज प्रतिष्ठान, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण), मध्याह्न भोजन (एमडीएम), मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), 15वें वित्त आयोग के कार्य, पंचायत निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), न्यायालयीन प्रकरण तथा सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की जाएगी।
सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित एजेंडा के अनुसार अद्यतन जानकारी एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ समय पर बैठक में उपस्थित रहें, ताकि योजनाओं की वास्तविक प्रगति का मूल्यांकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा सकें।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास), जिला श्रम अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक (जिला शिक्षा केंद्र), कार्यपालन यंत्री (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा) तथा जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
इसके अलावा जिला पंचायत की विभिन्न योजनाओं के शाखा प्रभारी, सभी सीडीपीओ, बीआरसीसी, सहायक यंत्री, उपयंत्री, एपीओ, एएओ, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं स्वच्छ भारत मिशन के विकासखंड समन्वयक तथा एनआरएलएम के ब्लॉक मैनेजरों को भी एजेंडा के अनुरूप पूरी जानकारी के साथ बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक का उद्देश्य विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों की समीक्षा कर समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को और अधिक गति मिल सके।



