बड़वारा में गूंजे शहनाई के स्वर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 99 जोड़े बने जीवनसाथी
कलयुग की कलम से राकेश यादव

बड़वारा में गूंजे शहनाई के स्वर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 99 जोड़े बने जीवनसाथी
कलयुग की कलम बड़वारा – जनपद पंचायत बड़वारा परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें 99 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की। चयनित 100 जोड़ों में से 1 जोड़ा अनुपस्थित रहा।
कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। 98 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ, जबकि 1 जोड़े का निकाह मुस्लिम परंपरा के अनुसार कराया गया।
जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह रहे। उनके साथ जनपद अध्यक्ष सुधा जायसवाल, उपाध्यक्ष रामसेवक दुबे, मंडल अध्यक्ष अजय सोनी, अनुराग गुप्ता एवं विजय गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे।
प्रशासनिक अमले की सक्रिय भागीदारी
सरपंच सुनैना बाई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभावती तेकाम, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजीत सिंह परिहार, खंड पंचायत अधिकारी उदयभान सिंह दाहिया एवं सामाजिक सुरक्षा अधिकारी उदयराम बैगा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सुव्यवस्थित आयोजन, सफल संचालन
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजीत सिंह द्वारा किया गया। आयोजन स्थल पर विवाह से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गईं, जिससे नवविवाहित जोड़ों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।
योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा दी जा रही है। ऐसे आयोजन समाज में समानता, एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।



