मध्यप्रदेश

सिंगरौली बैंक रॉबरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, मा्टरमाइंड समेत दो आरोपी बिहार से गिरफ्तार

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

सिंगरौली में दिनदहाड़े हुई करोड़ों की बैंक डकैती के बाद अलर्ट मोड पर आई पुलिस ने अबतक बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती के मा्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। आरपीएफ पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेलखंड के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर स्पेशल टीम ने डकैती के मास्टरमाइंड को 15 लाख 72 हजार रुपए नगद और 61 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि, डकैती के मास्टरमाइंड की पहचान कमलेश कुमार के रूप में हुई है। वो नालंदा जिले के हिलसा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले ग्वाल बिगहा का रहने वाला है। इस बैंक डकैती में पांच आरोपी शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर बैंक ऑप महाराष्ट्र की शाखा से करीब 15 करोड़ रुपए कीमत का सोना और 20 लाख रुपए से अधिक की नकद राशि हथियारों के दम पर लूटकर फरार हो गए थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कमलेश कुमार के पास से 15 लाख 72 हजार रुपए और 61 ग्राम सोना बरामद किया गया है। बरामद सोने की कीमत करीब 9 लाख रुपए से ज्यादा आंकी जा रही है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी लूट के बाद अपने हिस्से का पैसा और सोना लेकर पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन से अपने गांव ग्वाल बिगहा लौट रहा था, तभी डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान जब आरोपी के साथ सख्ती बरती गई तो उसने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में की डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर सिंगरौली के लिए लाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button