ट्रैक्टर चोरी का पर्दाफाश: ढीमरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 7 लाख का वाहन बरामद,आरोपी गिरफ्तार, वारदात के महज कुछ दिनों में पुलिस ने सुलझाया मामला
कलयुग की कलम से राकेश यादव

ट्रैक्टर चोरी का पर्दाफाश: ढीमरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 7 लाख का वाहन बरामद,आरोपी गिरफ्तार, वारदात के महज कुछ दिनों में पुलिस ने सुलझाया मामला
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से करीब 7 लाख रुपए कीमत का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया गया है। इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।
ऐसे हुई थी चोरी की वारदात
16 अप्रैल 2026 को ग्राम झिन्नापिपिरया निवासी रमेश पटेल (50) ने थाना ढीमरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 13 अप्रैल को आरोपी अर्जुन सिंह, निवासी अजमेर (राजस्थान), ट्रैक्टर-ट्रॉली को बहोरीबंद ले जाने के बहाने लेकर गया, लेकिन वाहन गंतव्य तक नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल बंद हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
ऐसे दबोचा गया आरोपी
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए पिपरौंध-रैपुरा मोड़ क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से इंडो फार्म कंपनी का नीले रंग का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, सहायक उपनिरीक्षक संतोष विश्वकर्मा, आरक्षक पंकज सिंह एवं आरक्षक देवेंद्र अहिरवार की अहम भूमिका रही। सतर्क पुलिस, सुरक्षित समाज—अपराधियों पर लगातार कसी जा रही नकेल।



