बंगला टोला में खूनी संघर्ष का खुलासा, सभी 10 आरोपी पुलिस गिरफ्त में
कलयुग की कलम से राकेश यादव

बंगला टोला में खूनी संघर्ष का खुलासा, सभी 10 आरोपी पुलिस गिरफ्त में
कलयुग की कलम कटनी -बंगला टोला क्षेत्र में 14 दिसंबर की रात हुए गंभीर हिंसक संघर्ष के मामले में कुठला पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कुल्हाड़ी, लाठी और डंडों से लैस आरोपियों ने लूसन निषाद और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया था। बीच-बचाव में पहुंचे परिजनों को भी नहीं बख्शा गया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने घटना के दौरान एक मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं 3 नाबालिग अपचारियों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लाठी और डंडे जप्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



