एक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेशराजनीति

सिहोरा जिला की मांग ने पकड़ी रफ्तार, पुनर्गठन आयोग के समक्ष पेश होगा मजबूत दावा,विधायक संतोष बरकड़े की अगुवाई में भोपाल पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, जनप्रतिनिधियों से समर्थन पत्र जुटाने के लिए समिति गठित

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सिहोरा जिला की मांग ने पकड़ी रफ्तार, पुनर्गठन आयोग के समक्ष पेश होगा मजबूत दावा,विधायक संतोष बरकड़े की अगुवाई में भोपाल पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, जनप्रतिनिधियों से समर्थन पत्र जुटाने के लिए समिति गठित

सिहोरा। लंबे समय से सिहोरा को जिला बनाने की मांग अब निर्णायक चरण में पहुंचती दिखाई दे रही है। लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति की रविवार को आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मध्य प्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग से मुलाकात कर सिहोरा को जिला बनाने का पक्ष मजबूती से रखेगा। इसके लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से समर्थन पत्र भी एकत्र किए जाएंगे।

बैठक में बताया गया कि 26 दिसंबर 2025 को सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े ने आंदोलन समिति के प्रतिनिधियों के साथ भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। उस दौरान मुख्यमंत्री को सिहोरा को जिला बनाने संबंधी ज्ञापन सौंपा गया था। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को परीक्षण के लिए राजस्व विभाग को भेजा था। बाद में राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के गठन के बाद राजस्व विभाग ने इस पूरे प्रकरण को आयोग को भेजते हुए आवश्यक परीक्षण एवं कार्रवाई के निर्देश दिए।

आयोग तक मामला पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति की बैठक बुलाई गई, जिसमें तय किया गया कि आयोग के समक्ष सिहोरा का पक्ष अधिक प्रभावी ढंग से रखने के लिए व्यापक जनसमर्थन जुटाया जाएगा।

बैठक में सिहोरा, बड़वारा, बहोरीबंद और मझौली के विधायकों सहित जिला पंचायत सदस्यों से मुख्यमंत्री के नाम समर्थन पत्र प्राप्त करने के लिए एक विशेष समिति गठित की गई। समिति में शिशिर पांडे, रमेश पटेल, राकेश पाठक, बिहारी पटेल, अनिल जैन, कृष्ण कुमार कुररिया, विकास दुबे और संतोष वर्मा को शामिल किया गया है। जबकि पूर्व विधायक दिलीप दुबे एवं राजेश दाहिया समिति का मार्गदर्शन करेंगे।

समिति ने निर्णय लिया कि समर्थन पत्र प्राप्त होने के बाद 15 अगस्त से पहले विधायक संतोष बरकड़े की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल भोपाल जाकर पुनर्गठन आयोग से मुलाकात करेगा। इस दौरान अब तक की प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी ली जाएगी और जनप्रतिनिधियों के समर्थन पत्र आयोग को सौंपे जाएंगे।

बैठक में वक्ताओं ने विश्वास जताया कि विधायक की सक्रिय पहल और मुख्यमंत्री द्वारा मामले को पुनर्गठन आयोग को भेजे जाने से सिहोरा को जिला बनाने की वर्षों पुरानी मांग के पूरा होने की उम्मीद पहले से अधिक मजबूत हुई है।

बैठक में राजेश दाहिया, बिहारी पटेल, संतोष वर्मा, नितेश खरया, जितेंद्र श्रीवास, अभिषेक जैन, आनंद प्रकाश जैन, संतोष पांडे, प्रदीप दुबे, राकेश पाठक, सुशील काछी, कृष्ण कुमार कुररिया, रमेश पटेल, सुशील जैन, गुड्डू कटैहा सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

पता उमरिया पान ढीमरखेड़ा रोड माधव मैरिज हॉल के सामने एवं ढीमरखेड़ा पेट्रोल पंप के आगे विजिट कर पसंद करें अपनी मनपसंद हीरो बाइक सभी मॉडलों में उपलब्ध है।

 

Related Articles

Back to top button