Blogमध्यप्रदेश
कटनी जिले के उल्टी-दस्त से प्रभावित क्षेत्र अमीरगंज पड़रवारा पहुंचे मुड़वारा विधायक श्री संदीप जयसवाल व नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने लोगों से की भेंट, 9 मरीज जिला चिकित्सालय में भर्ती
कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी
कटनी- नगरीय क्षेत्र अमीरगंज पडरवारा में उल्टी -दस्त की बीमारी का पता चलने पर विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल और जिला प्रशासन की ओर से एस.डी.एम प्रदीप कुमार मिश्रा ने घरों और मुहल्ले के जल स्त्रोंतों में क्लोरोनाईजेशन कराया और ओ.आर.एस के पैकिट वितरित कराये। इस दौरान निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, स्थानीय पार्षद और नायब तहसीलदार आकाशदीप नामदेव चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ भी मौके पर मौजूद रहा।

विधायक श्री संदीप जायसवाल ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से भेंट की और समझाईश दी कि घबराएं नहीं, सावधानी बरतें साफ और स्वच्छ पानी पिएं, चिकित्सकों के दल द्वारा बताये जा रहे सुझावों पर अमल करें। सभी लोग जल्द ही स्वस्थ्य हो जाएगें। उधर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर डॉक्टर एस.पी सोनी के नेतृत्व मे स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे एस.डीएम की मौजूदगी में स्वास्थ्य अमले ने घर-घर पहुंचकर लोगों को दवाईयां और उपचार प्रदान किया।



