एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

सिमरिया में 20 लाख की लागत से बनेगा पंचायत भवन, सांसद हिमाद्री सिंह व विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया भूमिपूजन,सेवा सेतु अभियान के तहत पंचायत परिसर में हुआ वृक्षारोपण, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सिमरिया में 20 लाख की लागत से बनेगा पंचायत भवन, सांसद हिमाद्री सिंह व विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया भूमिपूजन,सेवा सेतु अभियान के तहत पंचायत परिसर में हुआ वृक्षारोपण, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सिमरिया में विकास कार्यों को नई गति मिली। शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह एवं बड़वारा विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह ने सांसद निधि से स्वीकृत 20 लाख रुपए की राशि से बनने जा रहे पंचायत भवन का विधिवत भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने पंचायत परिसर में सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम के माध्यम से विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश ग्रामीणों तक पहुंचाया गया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, मनीष बागरी, राजेश चौरसिया, गोविंद प्रताप सिंह, अनिल बागरी, ग्राम पंचायत सरपंच विनय ज्योतिषी सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

पंचायत भवन निर्माण से ग्राम पंचायत के कार्यों के संचालन में सुविधा मिलने के साथ ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं पंचायत संबंधी कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने की बात कही।

Related Articles

Back to top button