Blog
पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव बने मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर, आज राजभवन में 11 बजे राज्यपाल के सामने लेगें शपथ
Kalyug Ki Karam se Rameshwar Tripathi
भोपाल- मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहनदास यादव ने बीते दिन शपथ ले ली है। इसके बाद अब प्रदेश में मंत्री मंडल के विस्तार को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। शपथ लेते ही मोहन यादव ने पहले आदेश में लाउडस्पीकर पर बैन लगा दिया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश विधानसभा के सबसे वरिष्ट विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव को मध्य प्रदेश विधानसभा का नया प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। आज 11 बजे गोपाल भार्गव को राज्यपाल मंगूभाई पटेल प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाएंगे।



