मध्यप्रदेश

“एक पेड मॉ के नाम” पौधा रोपण अभियान के तहत जबलपुर जोन के आईजी, डीआईजी, व एसपी द्वारा पुलिस लाईन जबलपुर में किया गया पौधा रोपण

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

जबलपुर- प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे अभियान को लेकर शासन के निर्देशानुसार ‘‘एक पेड मॉ के नाम पौधा रोपण अभियान’’ के तहत पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन श्री अनिल सिंह कुशवाह एवं पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज श्री तुषार कांत विद्यार्थी तथा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह द्वारा पुलिस लाईन जबलपुर में पौधा रोपण किया गया।
पौधा रोपण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) श्रीमति सोनाली दुबे, उपस्थित रहे आप सभी के द्वारा भी पौधारोपण किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाह ने कहा कि ‘‘एक पेड मॉ के नाम पौधा रोपण अभियान’’ के तहत जबलपुर जोन के समस्त जिलो के समस्त थाना प्रभारी तथा राजपत्रित अधिकारियों के द्वारा थाना परिसर, चौकी परिसर, आफिस, एवं पुलिस कालोनियों में 2900 पौधो का रोपण करते हुये संरक्षण का संकल्प लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने संस्कारधानीवासियों से अपील की है कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए शुरू किए गए ‘‘एक पेड मॉ के नाम पौधा रोपण अभियान’’ का हिस्सा बने तथा वृक्ष लगाकर धरा को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा भरा रखने में अपना अहम योगदान दें।

Related Articles

Back to top button