Blogमध्यप्रदेश
जबलपुर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत निवाड़गंज स्थित नवनिर्मित पुलिस चौकी भवन का आईजी जबलपुर जोन व डीआइजी जबलपुर रेंज एवं एसपी जबलपुर की उपस्थिति में किया गया शुभारंभ
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर – जिले के थाना कोतवाली अंतर्गत मुख्य बाजार क्षेत्र एवं व्यस्ततम मार्ग स्थित निवाड़गंज में पुरानी पुलिस चौकी थी जो बहुत ही जर-जर हालत में थी। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपध्याय द्वारा निवाड़गंज पुलिस चौकी भवन का जीणोद्धार करवाया गया।

निवाड़गंज स्थित जीर्णोद्धार किये गये पुलिस चौकी भवन जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली कार्यालय संचालित होगा का पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाहा द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाधाय की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया।




