एक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेशराजनीति

बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत” : सिलौंडी मंडल की शक्ति केंद्र बैठकों में संगठन विस्तार पर मंथन,कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचाने का मिला संदेश, आगामी कार्यक्रमों और बूथ सशक्तिकरण पर बनी रणनीति

कलयुग की कलम से राकेश यादव

“बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत” : सिलौंडी मंडल की शक्ति केंद्र बैठकों में संगठन विस्तार पर मंथन,कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचाने का मिला संदेश, आगामी कार्यक्रमों और बूथ सशक्तिकरण पर बनी रणनीति

कलयुग की कलम सिलौंडी – भारतीय जनता पार्टी सिलौंडी मंडल के अंतर्गत सभी शक्ति केंद्रों की संगठनात्मक बैठकें उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं। बैठकों में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक में मंडल प्रभारी विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, मंडल उपाध्यक्ष अमित राय, सीमा भरत शुक्ला, सोनू दुबे, संतोष विश्वकर्मा, अरविंद तिवारी, कार्यालय मंत्री विनोद राय, सुशील साहू, संतोष असाठी, नारायण सिंह एवं सोशल मीडिया प्रभारी धीरज जैन सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी ने कहा कि बूथ और शक्ति केंद्र संगठन की आधारशिला हैं। संगठन की सफलता और मजबूती बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।

पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आग्रह किया।

मंडल प्रभारी विजय दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत कार्यकर्ताओं के समर्पण और बूथ स्तर पर उनके सतत संपर्क में निहित है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ किया जाना चाहिए।

बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ मंत्री, बीएलए-2 एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा बूथ सशक्तिकरण को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मंडल उपाध्यक्ष अमित राय ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button