प्रशासनमध्यप्रदेश

उच्च शिक्षा का सुनहरा मौका: अब 31 जुलाई तक मिलेगा कॉलेज में प्रवेश, विद्यार्थियों के लिए बढ़ाई गई अंतिम तिथि,12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए राहत, स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रवेश का अंतिम अवसर; शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा ने की अधिक से अधिक प्रवेश लेने की अपील

कलयुग की कलम से राकेश यादव

उच्च शिक्षा का सुनहरा मौका: अब 31 जुलाई तक मिलेगा कॉलेज में प्रवेश, विद्यार्थियों के लिए बढ़ाई गई अंतिम तिथि,12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए राहत, स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रवेश का अंतिम अवसर; शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा ने की अधिक से अधिक प्रवेश लेने की अपील

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को एक और अवसर प्रदान करते हुए द्वितीय सीएलसी (कॉलेज लेवल काउंसलिंग) चरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है।

शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार एवं प्रवेश प्रभारी डॉ. मनीषा व्यास ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं का अब तक किसी कारणवश प्रवेश नहीं हो सका है, वे निर्धारित तिथि तक महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है, जिसका अधिक से अधिक लाभ उठाया जाना चाहिए।

महाविद्यालय प्रशासन ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास ऐसे विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित करें, जो अभी तक किसी कारणवश दाखिला नहीं ले सके हैं।

प्रवेश समिति ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान यदि किसी विद्यार्थी को दस्तावेज, पंजीयन अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह सीधे महाविद्यालय की प्रवेश समिति से संपर्क कर सकता है। विद्यार्थियों की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निराकरण किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र छात्र-छात्रा उच्च शिक्षा के अवसर से वंचित न रहे।

महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवश्यक दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें और अपने भविष्य को नई दिशा दें।

Related Articles

Back to top button