दुर्घटनामध्यप्रदेश

पुलिया मोड़ पर भीषण भिड़ंत: दो बाइक टकराईं, तीन घायल—राहगीरों की तत्परता बनी जीवनरक्षक,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है।

कलयुग की कलम से राकेश यादव

पुलिया मोड़ पर भीषण भिड़ंत: दो बाइक टकराईं, तीन घायल—राहगीरों की तत्परता बनी जीवनरक्षक,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है।

कलयुग की कलम उमरिया पान – रविवार शाम उमरियापान क्षेत्र के पुलिया तालाब के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना मोड़ पर हुई, जहां तेज रफ्तार और अचानक आमना-सामना होने से टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार करौंदी निवासी सहदेव (45) और राजाराम (63) मोटरसाइकिल से उमरियापान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से मुड़िया पुरवा निवासी राजेश (24) अपनी बाइक से बम्हनी की ओर आ रहा था। पुलिया तालाब के पास मोड़ पर दोनों मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे तीनों को गंभीर चोटें आईं।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने असाधारण संवेदनशीलता और मानवता का परिचय दिया। अंकित झारिया और राजेन्द्र चौरसिया सहित अन्य स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए घायलों की मदद के लिए आगे बढ़कर उन्हें संभाला, प्राथमिक सहायता दी और तत्काल वाहन की व्यवस्था कर उमरियापान अस्पताल पहुंचाया। ऐसे समय में जब अक्सर लोग हादसों से दूरी बना लेते हैं, इन राहगीरों की तत्परता और साहस ने मानवता की मिसाल पेश की।

उमरियापान अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका उपचार जारी है।

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित किया है कि संकट की घड़ी में आम नागरिकों की सजगता और सहयोग किसी की जान बचाने में कितना महत्वपूर्ण होता है। अंकित झारिया और राजेन्द्र चौरसिया जैसे लोगों की सराहनीय पहल न केवल घायलों के लिए मददगार साबित हुई, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी बनी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

जहां एक ओर लापरवाही हादसों को जन्म देती है, वहीं दूसरी ओर जागरूक और संवेदनशील नागरिक ऐसे मुश्किल समय में उम्मीद की किरण बनकर सामने आते हैं।

Related Articles

Back to top button