प्रशासनमध्यप्रदेश

ढीमरखेड़ा खमरिया बागरी सूने मकान पर चोरों का धावा, ₹95 हजार के जेवरात और नकदी पार,रात में वारदात, महिला के घर को बनाया निशाना—पुलिस ने दर्ज किया मामला

कलयुग की कलम से राकेश यादव

ढीमरखेड़ा खमरिया बागरी सूने मकान पर चोरों का धावा, ₹95 हजार के जेवरात और नकदी पार,रात में वारदात, महिला के घर को बनाया निशाना—पुलिस ने दर्ज किया मामला

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया बागरी में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

रात के समय दिया वारदात को अंजाम

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादिया मन्ना भाई (पति धनीराम कुम्हार, उम्र 45 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

₹95 हजार का हुआ नुकसान

चोरों ने घर में रखे सोने के जेवरात और नकदी सहित कुल लगभग ₹95,000 की संपत्ति चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि यह रकम और जेवरात परिवार की महत्वपूर्ण जमा पूंजी थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर ढीमरखेड़ा पुलिस ने 22 अप्रैल को मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में पूछताछ और जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button