हरियाली को बढ़ाने जन अभियान परिषद द्वारा तैयार की गई रोपणी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु बनाई गई नवांकुर सखी
कलयुग की कलम से राकेश यादव

हरियाली को बढ़ाने जन अभियान परिषद द्वारा तैयार की गई रोपणी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु बनाई गई नवांकुर सखी
कलयुग की कलम कटनी – हरियाली को बढ़ाने एवं पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा नवांकुर संस्थाओं के सहयोग से समस्त विकासखंडों के पांचों अलग-अलग सेक्टर में दो-दो हजार पौधों की रोपणी तैयार की गई है।

साथ ही परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण में स्थानीय महिलाओं की भूमिका को बढ़ाने के उद्देश्य से नवांकुर सखी कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत परिषद द्वारा प्रति विकासखंड 500 महिलाओं को नवांकुर सखी के रूप में चयन किया गया है।
परिषद द्वारा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से 24 जुलाई से नवांकुर सखी हरियाली यात्राओं का आयोजन समस्त विकासखंडों के पांचो सेक्टर में अलग-अलग दिवस में किया जाएगा।
इन यात्राओं का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भूमिका को बढ़ाते हुए उनके द्वारा पौधा रोपण व उसका संरक्षण किया जाना है। यात्रा के माध्यम से समस्त नवांकुर सखियों को संस्था द्वारा 11 पौधे देकर उसे सुरक्षित कर बड़ा करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाएगा। कलश यात्राओं का समापन 28 जुलाई को किया जाएगा। इस प्रकार प्रति विकासखंड में 5 हजार पौधों का वितरण कर इसे रोपित करने का लक्ष्य है।




