एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

उमरिया पान में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान,उमरिया पान में सेवा संकल्प की नई मिसाल: अस्पताल परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान,सफाई के साथ दिया स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का संदेश, स्वच्छता मित्रों का किया सम्मान और उत्साहवर्धन

कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरिया पान में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान,उमरिया पान में सेवा संकल्प की नई मिसाल: अस्पताल परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान,सफाई के साथ दिया स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का संदेश, स्वच्छता मित्रों का किया सम्मान और उत्साहवर्धन

कलयुग की कलम उमरिया पान – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अस्पताल परिसर में सामूहिक रूप से साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

अभियान के दौरान अस्पताल परिसर के विभिन्न हिस्सों की सफाई की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं दे रहे स्वच्छता मित्रों के निरंतर योगदान और सेवाभाव की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वच्छ अस्पताल परिसर न केवल बेहतर वातावरण प्रदान करता है, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

स्वच्छता की दिलाई शपथ

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपने घर, आसपास के क्षेत्र और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

भाजपा पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वैभव चौरसिया, मंडल महामंत्री अंकित झारिया, उपाध्यक्ष प्रमोद असाटी, प्रदीप तातु चौरसिया, सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश नामदेव, आईटी सेल प्रभारी राकेश यादव, कार्यालय मंत्री दिनेश असाटी, अरुण गुप्ता, देवेंद्र गौतम, रिंकल सोनी, विनोद साहू एवं अनिल नामदेव सहित पार्टी पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

स्वच्छता अपनाएं, स्वस्थ समाज बनाएं—यही सेवा संकल्प का संदेश है।

Related Articles

Back to top button