प्रशासनमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, कटनी जिले की 2.39 लाख महिलाओं को मिले 35 करोड़ से अधिक जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की 37 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 5.44 करोड़ रुपये

कलयुग की कलम से राकेश यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, कटनी जिले की 2.39 लाख महिलाओं को मिले 35 करोड़ से अधिक जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की 37 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 5.44 करोड़ रुपये

कलयुग की कलम उमरिया पान – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सागर जिले के केसली में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की लगभग 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 1835 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इस अवसर पर कटनी जिले की 2 लाख 39 हजार 104 लाड़ली बहनों के खातों में कुल 35 करोड़ 3 लाख 52 हजार 500 रुपये की राशि पहुंची।

इस राशि अंतरण से जिले की हजारों महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है। विशेष रूप से जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की 37 हजार 153 पात्र महिलाओं के खातों में 5 करोड़ 44 लाख 67 हजार 300 रुपये की राशि अंतरित की गई, जिससे क्षेत्र की महिलाओं में खुशी का माहौल देखा गया।

कटनी जिले के विभिन्न क्षेत्रों को मिली यह राशि

योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत बड़वारा की 39,331 महिलाओं को 5 करोड़ 78 लाख 71 हजार 300 रुपये, बहोरीबंद की 40,095 महिलाओं को 5 करोड़ 87 लाख 74 हजार 300 रुपये, ढीमरखेड़ा की 37,153 महिलाओं को 5 करोड़ 44 लाख 67 हजार 300 रुपये, कटनी जनपद की 27,750 महिलाओं को 4 करोड़ 4 लाख 45 हजार 200 रुपये, रीठी की 25,763 महिलाओं को 3 करोड़ 78 लाख 46 हजार 300 रुपये तथा विजयराघवगढ़ की 34,831 महिलाओं को 5 करोड़ 11 लाख 89 हजार 900 रुपये की राशि प्रदान की गई।

इसी प्रकार नगरीय क्षेत्रों में नगर निगम कटनी की 28,139 महिलाओं को 4 करोड़ 9 लाख 34 हजार 100 रुपये, नगर परिषद बरही की 2,295 महिलाओं को 33 लाख 78 हजार 300 रुपये, कैमोर की 2,270 महिलाओं को 32 लाख 80 हजार 100 रुपये तथा विजयराघवगढ़ नगर परिषद की 1,477 महिलाओं को 21 लाख 65 हजार 700 रुपये की राशि उनके खातों में भेजी गई।

तीन वर्षों में 37वीं किस्त का भुगतान

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में की गई थी। जून 2026 तक योजना के तहत 37 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। यह योजना प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की प्रमुख पहल मानी जा रही है। मुख्यमंत्री पहले ही भविष्य में योजना की राशि बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह करने की मंशा व्यक्त कर चुके हैं।

190 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवरी-केसली क्षेत्र में 190.85 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया। इनमें 122.02 करोड़ रुपये के 28 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 68.83 करोड़ रुपये के 25 कार्यों का लोकार्पण शामिल रहा।

केसली और गौरझामर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर केसली और गौरझामर को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा भी की। माना जा रहा है कि इस निर्णय से क्षेत्र में शहरी विकास, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिलेगी।

महिलाओं की आर्थिक मजबूती का बड़ा आधार बनी योजना

लाड़ली बहना योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत माध्यम बन चुकी है। हर माह मिलने वाली सहायता राशि से महिलाओं को घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ आत्मनिर्भर बनने में भी सहायता मिल रही है। जिले की लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए योजना को निरंतर जारी रखने की अपेक्षा जताई है।

Related Articles

Back to top button