प्रशासनमध्यप्रदेश

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एनकेजे में मनाया जा रहा हिंदी पखवाड़ा हिन्‍दी पुस्‍तकों की लगाई गई प्रदर्शनी

कलयुग की कलम से राकेश यादव

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एनकेजे में मनाया जा रहा हिंदी पखवाड़ा हिन्‍दी पुस्‍तकों की लगाई गई प्रदर्शनी

कलयुग की कलम कटनी – हिन्‍दी भाषा के उपयोग को बढ़ावा देने और छात्रों को हिन्‍दी के महत्‍व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्‍य से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 12 सितंबर से 26 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा है। हिन्‍दी पखवाड़े के अंतर्गत विद्यालय में प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में विद्यालय के पुस्तकालय में हिंदी पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने विभिन्न लेखकों की कृतियों को देखा और अध्ययन के लिए प्रोत्साहित हुए। पुस्तक प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर विद्यालय प्राचार्य ने हिंदी को राष्ट्र की पहचान बताते हुए विद्यार्थियों को इसके अधिकाधिक प्रयोग हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हिंदी न केवल हमारे साहित्य और संस्कृति का प्रतीक है, बल्कि हमें आपस में जोड़ने वाली भाषा भी है। हिंदी हमारी संस्कृति और एकता की भाषा है और इसके प्रयोग को बढ़ावा देना हर नागरिक का कर्तव्य है।

इस दौरान विद्यालय में हिंदी कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को हिंदी भाषा के महत्व तथा सरकारी कार्यों में इसके प्रयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय में कविता वाचन, श्रुतिलेख प्रतियोगिता, सुलेख, कहानी-कथन और स्वरचित कविताओं के पाठ जैसी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। जिसमें विद्यार्थी बढ़ -चढकर कर भाग ले रहे हैं। हिंदी के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देने तथा राजभाषा हिंदी में कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों के लिए भी विभिन्न प्रतियोगिताएँ जैसे राजभाषा प्रश्नोत्तरी, हिंदी टंकण प्रतियोगिता तथा कार्यालयीन हिंदी-प्रशासनिक शब्दावली आदि गतिविधियों का आयोजन भी किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button