एक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

सिहोरा के विकास की तीन प्रमुख मांगें विधायक तक पहुंचीं! 15 साल से अधूरे सामुदायिक भवन, स्टेडियम के विस्तार और विद्यालय संचालन की व्यवस्था का उठा मुद्दा,नागरिकों ने विधायक संतोष बरकड़े को सौंपा ज्ञापन, निर्माण कार्य पूरा कराने और शिक्षा एवं खेल सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सिहोरा के विकास की तीन प्रमुख मांगें विधायक तक पहुंचीं! 15 साल से अधूरे सामुदायिक भवन, स्टेडियम के विस्तार और विद्यालय संचालन की व्यवस्था का उठा मुद्दा,नागरिकों ने विधायक संतोष बरकड़े को सौंपा ज्ञापन, निर्माण कार्य पूरा कराने और शिक्षा एवं खेल सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग

कलयुग की कलम सिहोरा – नगर की बुनियादी सुविधाओं, खेल गतिविधियों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े तीन महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर नागरिकों एवं गणमान्यजनों ने विधायक श्री संतोष बरकड़े को ज्ञापन सौंपा। इसमें वर्षों से अधूरे सामुदायिक भवन का निर्माण पूरा कराने, अरुणामघोष स्टेडियम का विस्तार करने और पंडित विष्णुदत्त विद्यालय के सुचारु संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।

15 साल से अधूरा सामुदायिक भवन: ज्ञापन में बताया गया कि सिहोरा का सामुदायिक भवन लगभग 10 से 15 वर्षों से अधूरा है। रक्षा मंत्रालय से संबंधित आपत्तियों का निराकरण कर आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने और निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की गई।

स्टेडियम के विस्तार में अतिक्रमण बाधक: अरुणामघोष स्टेडियम के उन्नयन एवं विस्तार का कार्य अतिक्रमण के कारण प्रभावित हो रहा है। नागरिकों ने नियमानुसार पट्टा वितरण की प्रक्रिया पूरी कर समस्या का समाधान करने और स्टेडियम का विकास कार्य प्रारंभ कराने की मांग रखी।

विद्यालय के संचालन की व्यवस्था का मुद्दा: पंडित विष्णुदत्त विद्यालय का भविष्य में सांदीपनि विद्यालय के रूप में स्थानांतरण प्रस्तावित है। ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिहोरा एवं श्री सूरज प्रसाद कुररिया सीएम श्री विद्यालय के पास पर्याप्त परिसर नहीं होने से माध्यमिक विद्यालय के संचालन में कठिनाई हो सकती है। इस समस्या का समय रहते समाधान करने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने वालों में अरुण जैन एडवोकेट, रमेश पटेल, अनिल जैन, शिशिर पांडे, सुशील पांडे, संतोष वर्मा, जितेंद्र श्रीवास, राकेश जैन, गौरीराज एवं प्रदीप दुबे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button