आस्थाएक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम! भरभरा आश्रम से नर्मदा घाटों तक उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हजारों दीपों से जगमगाए मंदिर और घाट,सिद्धनधाम लोढ़ा पहाड़ मंदिर में गुरु दर्शन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुए धार्मिक आयोजन, ग्रामीण अंचलों से जबलपुर के ग्वारीघाट और भेड़ाघाट पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के दर्शन कर किया दीपदान

कलयुग की कलम से राकेश यादव

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम! भरभरा आश्रम से नर्मदा घाटों तक उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हजारों दीपों से जगमगाए मंदिर और घाट,सिद्धनधाम लोढ़ा पहाड़ मंदिर में गुरु दर्शन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुए धार्मिक आयोजन, ग्रामीण अंचलों से जबलपुर के ग्वारीघाट और भेड़ाघाट पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के दर्शन कर किया दीपदान

कलयुग की कलम उमरिया पान – कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर उमरियापान सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। शहर से लेकर गांवों तक मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और दीप प्रज्ज्वलन के आयोजन हुए। वहीं भरभरा आश्रम सहित सिद्धनधाम लोढ़ा पहाड़ मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गुरु दर्शन किए और धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई। शाम होते ही दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भक्तिमय बना दिया।

कार्तिक पूर्णिमा पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कई स्थानों पर भजन संध्या और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। दीपों की जगमगाहट और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया।

ग्वारीघाट और भेड़ाघाट में श्रद्धालुओं ने किया मां नर्मदा का दीपदान

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जबलपुर के प्रसिद्ध ग्वारीघाट और भेड़ाघाट पहुंचे। यहां मां नर्मदा के दर्शन और पूजन के साथ श्रद्धालुओं ने दीपदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सुबह से ही नर्मदा तटों पर भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम होते-होते दीपदान के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

महिलाओं और बच्चों ने पूरे श्रद्धाभाव से दीप प्रज्ज्वलित कर मां नर्मदा के समक्ष सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। देखते ही देखते नर्मदा तट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। जल में प्रवाहित होते दीपों की सुनहरी आभा ने घाटों के दृश्य को बेहद मनमोहक बना दिया।

कार्तिक पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर उमरियापान और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर जबलपुर के नर्मदा तटों तक धार्मिक आस्था का अनूठा संगम दिखाई दिया। मंदिरों में गुरु दर्शन, पूजा-अर्चना और घाटों पर दीपदान के साथ श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव से पर्व मनाया।

Related Articles

Back to top button