प्रशासनमध्यप्रदेश

अवैध बिजली पर बड़ा एक्शन: परसेल नेगवां गांव में 24 घंटे चल रहे पंपों पर विभाग का शिकंजा  

कलयुग की कलम से राकेश यादव

अवैध बिजली पर बड़ा एक्शन: परसेल नेगवां गांव में 24 घंटे चल रहे पंपों पर विभाग का शिकंजा  

कलयुग की कलम उमरिया पान – परसेल-नेगवां गांव में घरेलू लाइन से अवैध रूप से पंप संचालन और अनधिकृत कनेक्शनों के खिलाफ बिजली विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए व्यापक जांच अभियान चलाया। विभाग के जे.ई. मजहर अली खान के नेतृत्व में लाइनमैन व पूरे स्टाफ की टीम गांव पहुंची और कई स्थानों पर नियम विरुद्ध बिजली उपयोग पकड़ा गया।

जांच के दौरान पाया गया कि कुछ उपभोक्ता घरेलू कनेक्शन से 24 घंटे पंप चला रहे थे, जिससे न सिर्फ नियमों का उल्लंघन हो रहा था बल्कि बिजली व्यवस्था पर भी अतिरिक्त भार पड़ रहा था। ऐसे मामलों में मौके पर ही तारें जब्त कर कार्रवाई की गई। वहीं जिन किसानों के पास स्थायी कृषि कनेक्शन हैं, उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे केवल कृषि फीडर से ही पंप संचालित करें।

टीम ने गांव में भ्रमण कर उन उपभोक्ताओं को भी समझाइश दी, जो घरेलू लाइन से पंप चला रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में ऐसे मामलों में सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कुछ घरों में अवैध रूप से बिजली उपयोग पाए जाने पर वहां भी तार जब्त किए गए और संबंधितों को चेतावनी दी गई।

अभियान के दौरान विभाग ने बकाया बिजली बिल धारकों को भी जागरूक किया। जे.ई. मजहर अली खान ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे “समाधान योजना” का लाभ उठाकर समय पर अपने बिल जमा करें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

संदेश स्पष्ट: नियमों के विरुद्ध बिजली उपयोग पर अब सख्ती तय है, जबकि ईमानदार उपभोक्ताओं को योजनाओं का लाभ देने पर जोर दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button