कटनी में गूंजेगा बाबा साहेब का गौरव: अंबेडकर जयंती पर भव्य जिला स्तरीय आयोजन आज, जिम्मेदारियां तय नगर निगम ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे होगा कार्यक्रम, प्रशासन ने की पूरी तैयारी
कलयुग की कलम से राकेश यादव

कटनी में गूंजेगा बाबा साहेब का गौरव: अंबेडकर जयंती पर भव्य जिला स्तरीय आयोजन आज, जिम्मेदारियां तय नगर निगम ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे होगा कार्यक्रम, प्रशासन ने की पूरी तैयारी
कलयुग की कलम कटनी – भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज 14 अप्रैल को नगर निगम ऑडिटोरियम, बस स्टैंड कटनी में भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 4 बजे शुरू होने वाले इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं और विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जबकि अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक विमल चौरसिया को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
प्रभारी अधिकारी संभालेंगे कमान
एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी और तहसीलदार साक्षी शुक्ला को कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया है, जो आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था और संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे।
नगर निगम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उपायुक्त शैलेष गुप्ता को दी गई है, जिनके नेतृत्व में साफ-सफाई, मंच, टेंट, साउंड और पेयजल सहित बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
बिजली, स्वास्थ्य और आतिथ्य की विशेष तैयारी
सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर कार्यक्रम स्थल पर आकस्मिक चिकित्सा सुविधा और एमएमयू उपलब्ध कराएंगे विद्युत व्यवस्था की जिम्मेदारी म.प्र. पू.क्षे.वि.वि.क.लि. के कार्यपालन यंत्री महेश महोबे को सौंपी गई है अतिथियों के स्वागत एवं अल्पाहार की व्यवस्था जिला आपूर्ति अधिकारी एस.एस. परिहार करेंगे
सांस्कृतिक कार्यक्रम और मंच संचालन
जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि और विमल कुमार चौरसिया को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। मंच संचालन और कार्यक्रम की मिनट-टू-मिनट रूपरेखा का दायित्व शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात और शिक्षिका निधि चतुर्वेदी निभाएंगी।
सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था भी चाक-चौबंद
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था थाना कोतवाली की निरीक्षक राखी पांडेय और यातायात प्रभारी राहुल पांडेय के नेतृत्व में सुनिश्चित की जाएगी।
ऐसा रहेगा कार्यक्रम का क्रम
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया जाएगा।
संविधान की प्रस्तावना का वाचन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर का उद्बोधन कक्षा 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्रों का सम्मान शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण अंत में आभार प्रदर्शन
प्रशासन का संदेश: गरिमा और अनुशासन के साथ मनाएं जयंती
जिला प्रशासन ने इस आयोजन को गरिमामय और व्यवस्थित बनाने के लिए हर स्तर पर तैयारियां सुनिश्चित की हैं। अंबेडकर जयंती के इस अवसर पर सामाजिक समरसता, संविधानिक मूल्यों और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।



