शहडोल लोकसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग की सख्ती
बता दें कि अनूपपुर व पुष्पराजगढ़ दोनों ही शहडोल लोकसभा सीट के अंतर्गत आते हैं और शहडोल लोकसभा सीट पर पहले ही चरण में चुनाव होने हैं। यहां 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। नामांकन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है और अगर शहडोल लोकसभा सीट की बात की जाए तो यहां पर मुख्य मुकाबला भाजपा की हिमाद्री सिंह और कांग्रेस के फुंदेलाल मार्को के बीच होना है। हिमाद्री सिंह यहां से मौजूदा सांसद हैं जबकि फुंदेलाल मार्को तीन बार से कांग्रेस के विधायक हैं।